Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पाकिस्तान ने अपने ही संकल्प का मखौल उड़ाया : सुषमा

Published

on

Loading

नई दिल्ली| विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी की जमानत को मंजूरी देकर पाकिस्तान ने आतंकवाद से मुकाबले के अपने संकल्प का मखौल उड़ाया है। लोकसभा में उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने आतंकवाद के किसी भी रूप से मुकाबले का संकल्प लिया था, लेकिन उसने इसे मजाक बना दिया।”

सुषमा ने कहा, “हम उसके इस तर्क को खारिज करते हैं कि 26/11 हमले के मास्टरमाइंड लखवी के खिलाफ सबूत पुख्ता ही नहीं हैं।”

विदेश मंत्री ने कहा, “सबूत इकट्ठा करने के लिए पाकिस्तान को छह वर्ष का समय मिला। यह उसका कर्तव्य था। हम पाकिस्तान से इस फैसले को पलटने की मांग करते हैं।”

उल्लेखनीय है कि भारत पहले ही कह चुका है कि लश्कर-ए-तैयबा का पूर्व कमांडर लखवी 2008 में मुंबई हमले की साजिश रचने वाले लोगों में शामिल था, जिसमें 166 लोग मारे गए थे।

नेशनल

प्रियंका का पीएम मोदी पर पलटवार, कहा- मेरा भाई 4 हजार किमी पैदल चला, तब आप अपने महल में थे

Published

on

Loading

बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि पीएम मोदी शहंशाह हैं जो महल में रहते हैं लेकिन जनता से कटे हुए हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, “वह (पीएम मोदी) मेरे भाई को शहजादा कहते हैं लेकिन मैं उन्हें बताना चाहती हूं कि यह शहजादे आपकी (लोगों की) समस्याएं सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4,000 किलोमीटर तक चले। उन्होंने मेरे भाइयों और बहनों, किसानों और मजदूरों से मुलाकात की और उनसे पूछा कि हम उनकी समस्याओं का कैसे समाधान कर सकते हैं।”

प्रियंका ने आगे कहा, ‘और एक तरफ आपके शहंशाह..हैं. महलों में निवास करते हैं। आपने कभी टीवी पर उनका चेहरे को देखा है? एकदम साफ सुथरा सफेद कुर्ता, एक दाग नहीं है धूल का। एक बाल इधर से उधर नहीं होता है। वो कैसे समझ पाएंगे कि आपकी मजदूरी, आपकी खेती। किस तरह से समझ पाएंगे कि आप किस दलदल में धंसे हुए हो। महंगाई से आप दबे हुए हैं। हर तरफ महंगाई, मेरी बहनें… मिट्टी का तेल आज कितने का हो चुका है? सब्जी खरीदने जाती हैं तो भाव क्या है उसका… पेट्रोल डीजल का दाम क्या है, किस तरह से गुजारा होता है। खेती के हर सामान पर जीएसटी लग रही है। हर सामान अब महंगा हो गया है। अगर कोई त्योहार होता है, कुछ खरीदना होता है, फीस भरनी पड़ती है, इलाज करना पड़ता है ये मोदी नहीं जान सकते हैं।

​कांग्रेस महा​सचिव प्रियंका गांधी पीएम पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने दस सालों में अधिकार कम करने का काम किया है। पहले के ​पीएम लोगों के बीच गांवों में जाते थे। लोगों की बातें और उनकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते थे। गुजरात ने पीएम मोदी को सबकुछ दिया। सत्ता दी. पर अब आप उनको देखते हैं, वह बड़े-बड़े लोगों के साथ दिखाई देते हैं। वे कभी किसानों या गरीबों को के बीच नहीं दिखते हैं। वे अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसी भी गरीब के घर नहीं गए।

Continue Reading

Trending