Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान : जासूसी के आरोप में भारतीय गिरफ्तार

Published

on

Loading

इस्लामाबाद| किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर जारी वीजा का इस्तेमाल कर पाकिस्तान पहुंचने वाले एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ जासूसी का मामला दर्ज किया है। समाचारपत्र ‘द नेशन’ की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब प्रांत में मुजफ्फरगढ़ के जिला पुलिस अधिकारी राय जमीरुल हक ने बताया कि मुहम्मद मुस्ताकीम, सूफियान अहमद के नाम से जारी वीजा पर यात्रा कर रहा था, जो सिर्फ कराची शहर के लिए था।

पुलिस अधिकारियों ने उसके खिलाफ जासूसी का मामला दर्ज किया है। हक ने कहा कि इस मामले में आव्रजन अधिकारियों और पुलिस के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। इस बीच, पुलिस ने आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मुस्तकीम का हलांकि कहना है कि उसने मुजफ्फरगढ़ के लिए वीजा का आवेदन दिया था, लेकिन दिल्ली में वीजा अधिकारी ने उन्हें किसी और जगह का वीजा दे दिया। उसका दावा है कि पुलिस ने उसे उस वक्त हिरासत में ले लिया, जब वह यहां 11 रुकने के बाद वापसी के लिए पुलिस के पास गया।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending