Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की रणनीतिक वार्ता

Published

on

Loading

 

इस्लामाबाद| पाकिस्तान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की रणनीतिक वार्ता मंलगवार को शुरू हो गई, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद से लड़ाई और प्रशासन से संबंधित मुद्दे शामिल हैं। ‘रेडियो पाकिस्तान’ की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पाकिस्तन के प्रधानमंत्री के सुरक्षा एवं विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अजीज कर रहे हैं, जबकि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी कर रहे हैं।

बातचीत में मुख्य रूप से ऊर्जा, सुरक्षा, रणनीतिक स्थिरता, परमाणु अप्रसार, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, अर्थव्यवस्था, प्रशासन तथा रक्षा से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।

भारत यात्रा के बाद केरी सोमवार को पाकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पर इस्लामाबाद पहुंचे।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending