IANS News
पहनी जाने वाली डिवाइस देगी वातावरण की जानकारी
सिडनी, 17 फरवरी (आईएएनएस)| वैज्ञानिक एक ऐसी पहनी जाने वाली डिवाइस विकसित कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य पर्यावरणीय डेटा एकत्र करते हुए व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करना है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, यह डिवाइस इसे पहनने वाले व्यक्ति के तत्कालिक वातावरण पर उसकी शारीरिक प्रतिक्रिया को माप सकता है।
यूएनएसडब्ल्यू की नेगिन नजारियन ने कहा, “हमने फिटबिट घड़ियों में कुछ सेंसर लगा दिए हैं, जो वायु तापमान और आद्र्रता से जानकारी लेते ही हैं, साथ ही उस वातावरण में उस व्यक्ति के दिल की धड़कन, त्वचा के तापमान और त्वचा की आद्र्रता जैसी शारीरिक प्रतिक्रिया की भी जानकारी लेते हैं।”
नजारियन ने कहा, “हमने कुछ एप्स भी विकसित किए हैं, जहां आप हमसे बात कर सकते हैं और हमें वातावरण के बारे में अपना अहसास बता सकते हैं, जिससे हम एक कार्यप्रणाली और समाधान विकसित कर सकते हैं, जिसे अमल में लाया जा सके।”
टीम का कहना है कि परियोजना कूलबिट का उद्देश्य प्रत्येक पहनने वाले के लिए व्यक्तिगत अनुकूल मॉडल बनाना है।
शोधकर्ताओं के अनुसार, एक कूलबिट यूजर दौड़ लगाने के लिए व्यक्तिगत रूप से सुरक्षित मार्ग तैयार कर सकता है।
IANS News
टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया
दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।
यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।
फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।
-
लाइफ स्टाइल2 hours ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात