Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मेरठ : कर्ज में डूबे परिवार के 5 सदस्यों ने की खुदकुशी

Published

on

Loading

Suicideमेरठ। उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ के थाना टीपीनगर क्षेत्र के रघुकुलविहार कालोनी के पास गुप्ता कोलोनी में एक ही परिवार के पांच लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक साथ पांच लोगों की मौत से हडक़ंप मच गया। आईजी व एसएसपी मेरठ ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

मौके से पुलिस को चार पन्ने का अंग्रेजी में लिखा सुसाइड नोट मिला, जिसमें इस सामूहिक आत्महत्या का कारण कर्ज का बोझ होना बताया गया। पुलिस के मुताबिक, थाना टीपीनगर क्षेत्र के रघुकुलविहार कालोनी के पास गुप्ता कालोनी में रहने वाले मोहन अरोड़ा (70) और उनका बेटा विनीत अरोड़ा (40) स्पेयर पार्टस का कारोबार करते हैं। रोज की तरह जब परिवार सुबह नहीं दिखा तो आसपास के लोगों ने घंटी बजाना शुरू किया। इसके बाद भी कोई हरकत न होने पर झांककर देखा तो अंदर कमरे में मोहन अरोड़ा बेड पर गिरे पड़े थे।

अनहोनी की आंशका देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो मोहन अरोड़ा मृत पड़े थे। अंदर जाकर देखा जाल से व्यापारी विनीत अरोड़ा, उसकी पत्नी पूजा अरोड़ा (38), मां कृष्णा अरोड़ा (65 )और विनीत का 13 साल का बेटा अभिषेक झूल रहे थे।

इन सभी ने फांसी पर लटकने से पहले अपने हाथ की नस भी काटी थी। घर में फर्श पर चारों ओर खून फैला पड़ा है। पुलिस ने शवों को उतारा और कार्यवाही में जुट गई। आईजी के बाद एसएसपी जे रविंद्र गौड़ भी मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शवों के पास अंग्रेजी में लिखा चार पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में परिवार के सदस्यों ने देनदारी व लेनदारी समेत सभी जिंदगी के पहलुओं के बारे में लिखा है। पूरे परिवार ने आत्महत्या करने से पहले घर में हवन-पूजन किया था।

आईजी अजय आनंद ने बताया कि मामला सामूहिक आत्महत्या से जुड़ा है। वह भी मौत का कारण कर्जा होना बता रहे हैं। फिलहाल, पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद पूरी कालोनी सदमे में है।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending