Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अपना दल चार नवम्बर को मिर्जापुर में करेगा महारैली, शुरू होगा नया अभियान

Published

on

Loading

Pallavi patelलखनऊ। लोकसभा चुनाव में संसद तक पहुंची अपना दल (अद) ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी है। इसके लिए ‘अद’ दो चरणों में ‘बूथ जीतो, सीट जीतो’ अभियान चलाएगा।

छह दिवसीय पहला चरण 22 अक्टूबर से शुरू होगा। इसी तरह 11 नवंबर से शुरू नौ दिनों का दूसरा चरण 20 नवंबर तक चलेगा। इससे पहले 4 नवंबर को मिर्जापुर में महारैली की जाएगी। शुक्रवार को लखनऊ में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा, दल के स्थापना दिवस (4 नवंबर) को मिर्जापुर में महारैली की जाएगी। यह रैली राजनैतिक मायने से लाभप्रद होगी और ‘अद’ को सत्ता तक पहुंचाने का काम करेगी। वहीं संगठन प्रभारी ‘बूथ जीतो, सीट जीतो’ अभियान की समीक्षा करेंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने भारतीय सेना द्वारा की गई ‘सर्जिकल स्ट्राइक ’ पर भाजपा को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, भाजपा को यह समझना होगा कि वह भारतीय सेना नहीं, सिर्फ एक राजनैतिक पार्टी है। भाजपा को सर्जिकल स्ट्राइक पर सियासत नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, सर्जिकल स्ट्राइल को लेकर प्रश्न भाजपा की कार्यशैली पर है, भारतीय सेना पर नहीं।

पल्लवी ने कहा, भाजपा, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के बयानों को तोड़-मरोड़ पेश कर राजनैतिक लाभ उठाने का प्रयास कर रही है, जो निंदनीय है। भाजपा ओछी राजनीति पर उतर आई है। केंद्र सरकार को पाकिस्तान के भारत विरोधी मिथ्या प्रचार को सख्ती से रोकने और विदेश नीति को और पुख्ता करना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था धराशायी हो गई है, जबकि यूपी के मुख्यमंत्री पारिवारिक उलझन में उलझे हुए हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद्र मौर्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने घोषणापत्र में शिक्षा का राष्ट्रीयकरण करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक उसकी कोई चर्चा तक नहीं की जा रही है। जब तक इस देश में समान शिक्षा लागू नहीं की जाती, तब तक गरीब मजदूरों के बच्चों का विकास संभव नहीं है।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी किरार की सड़क हादसे में मौत

Published

on

Loading

रायसेन। मध्य प्रदेश में रायसेन जिले के भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश किरार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जयप्रकाश किरार शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपने साथियों के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर रायसेन लौट रहे थे।

रायसेन के करीब सांची रोड पर ग्राम खानपुरा में उनकी कार का टायर पंचर हो गया था। जब वह इसे बदल रहे थे, तभी एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में किरार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जयप्रकाश किरार भाजपा के जिला अध्यक्ष रह चुके थे। वे मूल रूप से विदिशा के निवासी हैं। उनकी पत्नी भी अनीती किरार भी जिला पंचायत अध्यक्ष रही हैं।

Continue Reading

Trending