Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू करें सरकार: मुदित माथुर

Published

on

Loading

लखनऊ| शनिवार को आई०एफ०डब्ल्यू०जे० (IFWJ)  का 68वां स्थापना दिवस था| इस उपलक्ष्य पर यू०पी० प्रेस क्लब द्वारा प्रेस क्लब में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सभी पत्रकारों ने खूब जश्न मनाया|

बता दें कि, इस कार्यक्रम में तमाम मसलों पर चर्चाएं भी की गई | उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने संगठन की उपलब्धियों और संगठन द्वारा उनपर होने वाले उत्पीड़न को लेकर हमेशा संघर्षशील रहने की बात कही |

इस मौके पर मौजूद आई०एफ०डब्ल्यू०जे० (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विक्रम राव ने बताया कि आई०एफ०डब्ल्यू०जे० (IFWJ) का जन्म 28 अक्टूबर 1950 को जंतर मंतर पर हुआ था | इस संगठन के सदस्य सिर्फ़ श्रमजीवी पत्रकार हो सकते है |

उन्होंने बताया की आई०एफ०डब्ल्यू०जे० (IFWJ) का अपना एक गौरवशाली इतिहास है, इसके सदस्य के०रामा राव (नेशनल हेराल्ड), व चेलपति राव जैसे दिग्गज पत्रकार रह चुके है|

श्री विक्रम राव ने कहा कि देश और प्रदेश में पिछले एक दशक में पत्रकारों पर हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी है ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे दंड संहिता की धारा 7 में संशोधन कर, पत्रकारों पर हमले को संज्ञेय अपराध की श्रेणी में लाएं|

वहीँ सभा में मौजूद आई०एफ०डब्ल्यू०जे० (IFWJ) के विधि सलाहकार मुदित माथुर, उत्तर प्रदेश मान्यता समिति के अध्यक्ष प्रांशु मिश्रा वरिष्ठ पत्रकार विजय उपाध्याय, शिव शरण सिंह ने भी सरकार से आग्रह किया कि, आई०एफ०डब्ल्यू०जे० (IFWJ) की मुहीम “पत्रकार सुरक्षा कानून” को जल्द से जल्द लागू किया जाए|

इधर, सभा में मौजूद अन्य सभी पत्रकारों ने टोल टैक्स में छूट और आवास सम्बंधित मुद्दों पर भी चर्चा की|

इस अवसर पर यू०पी० इकाई के सचिव जोखू तिवारी, रजत मिश्रा,अंकित श्रीवास्तव, अशोक मिश्रा, नितिन,शिव विजय सिंह, जावेद काजिम, एवं अन्य लोग भी मौजूद रहे |

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending