Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

पटना में वैशाली-बसव गणतंत्र मंथन 28 जून को

Published

on

Loading

पटना, 26 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रीय बसव साहित्य परिषद, बेंगलोर के तत्वावधान में आगामी 28 जून (गुरुवार) को पटना में वैशाली-बसव गणतंत्र मंथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें वैशाली और बसव की गणतांत्रिक अवधारणा पर दोनों संस्कृतियों के विद्वान अपनी राय रखेंगे। राष्ट्रीय बसव साहित्य परिषद, बेंगलोर के प्रमुख अरविंद जत्ती और सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने यहां मंगलवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी दी।

जत्ती ने कहा कि बसवेश्वर जी ने दक्षिण भारत में पहली बार गणतंत्र की स्थापना का प्रयास किया था तथा लोकतंत्र की अवधारणा को प्रतिस्थापित किया था।

उन्होंने कहा, बसव जी ने राज प्रभुत्व को प्रजा प्रभुत्व की लेकर ले जाने के लिए कोशिश की थी। इसी दिशा में विभिन्न समाज के लोगों को लेकर अनुभव मंडल का गठन किया गया था। इसमें 770 सदस्य थे और महिलाओं की भी पर्याप्त भागीदारी थी।

जत्ती ने कहा कि बसवेश्वर के वचन व विचारों को देश के 23 भाषाओं में अनुवाद किया गया है। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति बी.डी. जत्ती ने बसवेश्वर के विचारों के प्रचार-प्रसार के लिए राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत की थी। उनके ही कार्यो को आगे बढ़ाते हुए देशभर में बसवेश्वर के वचनों का प्रचार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अरविंद जत्ती पूर्व राष्ट्रपति बी.डी. जत्ती के पुत्र हैं।

पत्रकार वार्ता में सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कुमार ने कहा कि 28 जून को वैशाली-बसव गणतंत्र मंथन में वैशाली के गणतंत्र पर कामेश्वर प्रसाद, जयश्री मिश्रा और धनाकर ठाकुर, जबकि बसव के गणतंत्र पर प्रभाशंकर प्रेमी, प्रमोद कुमार झा और सिद्धाणा लंगोटी अपने विचार रखेंगे।

उन्होंने बताया कि इस परिचर्चा में वैशाली-बसव गणतंत्र के संदर्भ में वर्तमान लोकतंत्र का विश्लेषण किया जाएगा।

कुमार ने कहा कि 12वीं शताब्दी में समता मूलक समाज के प्रथम संस्थापक बसवेश्वर ने गणतंत्रात्मक संविधान को लिपिबद्ध किया था। उसकी प्रति का प्रदर्शन भी यहां किया गया।

इस मौके पर प्रभाशंकर जोशी, सिद्धाणा लंगोटी, इंद्रजीत पटेल और जर्नादन पाटिल भी मौजूद थे।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending