Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पटना : भाजपा नेता के हत्यारे सीसीटीवी में कैद

Published

on

Loading

पटना| बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारों के चेहरे एक सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। घटना के विरोध में जाम लगाया गया। भाजपा नेता धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता अविनाश कुमार गुरुवार सुबह अपने बच्चों को स्कूल छोड़कर आने के बाद सलीमपुर अहरा क्षेत्र स्थित अपने घर के बाहर टहल रहे थे। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। भाजपा नेता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अविनाश भाजपा मंडल के महामंत्री थे।

हत्या की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में बदमाशों के चेहरे कैद हो गए हैं। उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई है।

वहीं, हत्या के विरोध में दलदली रोड मंदिर के पास शव सड़क पर रखकर जाम लगाया गया। भाजपा नेता हत्यारों को तुरंत पकड़ने की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, विधायक नितिन नवीन और केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में स्थानीय बाजार बंद हैं। क्षेत्र में तनाव का माहौल है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending