Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब, हरियाणा में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading

चंडीगढ़| पंजाब एवं हरियाणा के कुछ इलाकों में बुधवार सुबह कोहरे की वजह से सड़क एवं रेल यातायात मंद पड़ गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अमृतसर शहर में सुबह घना कोहरा देखा गया। कुछ जगहों पर दृश्यता घटकर 50 रह गई थी।

औद्योगिक शहर लुधियाना और कुछ अन्य जगहों पर हल्का कोहरा रहा।

चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में दृश्यता 500 मीटर से कम थी। सुबह करीब 10 बजे हालांकि, धूप निकल आई।

अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा के करनाल और कुरुक्षेत्र जिले में भी कोहरे का असर दिखाई दिया। अंबाला और भिवानी जिले में भी कोहरा रहा।

अमृतसर सबसे सर्द प्रदेश रहा, जहां बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने कहा कि आगामी दिनों में कोहरा और घना होने की आशंका है।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending