Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब, हरियाणा में कोहरे से जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading

चंडीगढ़| पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घने कोहरे के कारण जनजीवन शनिवार को भी प्रभावित रहा। राज्य के कुछ हिस्सों में सुबह दृश्यता का स्तर घटकर 50 मीटर से भी कम हो गया था।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने यहां कहा कि अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में दृश्यता 50 प्रतिशत घट गई।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों और चंडीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।

कई स्थानों पर सुबह आठ बजे दृश्यता 100 से 200 मीटर थी, जिसके कारण सड़क एवं रेल यातायात प्रभावित हुअा।

अमृतसर, क्षेत्र का सर्वाधिक ठंढा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अधिकतम तापमान भी नीचे बना हुआ है, जिसके कारण दिन में ठंढ बढ़ गई है।

चंडीगढ़ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 10 डिग्री कम है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा के अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 11 और 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा।

मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि शीत लहर और कोहरे की स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रहेगी।

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending