Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब में बस में महिला से फिर छेड़छाड़, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

Published

on

Punjab-bus-moletration

Loading

चंडीगढ़। पंजाब में एक महिला से छेड़छाड़ का एक और मामला सामने आया है। एक महिला ने पंजाब के खन्ना कस्बे के पास एक निजी बस में एक यात्री द्वारा छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। आरोपी बस चालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि रविवार को लुधियाना के पास खन्ना कस्बे के निकट एक महिला सरहिंद से साहनेवाल जाने के लिए एक निजी बस में चढ़ी। यह जगह चंडीगढ़ से 60 किलोमीटर दूर है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि बस में उसकी बगल में बैठे एक यात्री ने उसे अचानक छूना शुरू कर दिया। उसके विरोध करने पर वह उसके पीछे वाली सीट पर जा बैठा और अश्लील टिप्पणियां करने लगा।

पीड़िता ने कहा कि उसने बस चालक और कंडक्टर से इसकी शिकायत की, लेकिन उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। उसके बाद महिला ने पति को फोन कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बाद में पुलिस को इसके बारे में सूचित किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के बाद उस सड़क की नाकेबंदी की, लेकिन बस रोकने के इशारे के बावजूद आरोपी चालक ने बस नहीं रोकी। खन्ना जिला पुलिस प्रमुख जी.एस.गिल ने कहा कि पुलिस ने बस का पीछा किया और उसे रुकवा लिया। चालक जगविंदर सिंह और कंडक्टर कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी यात्री को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।

यह घटना मोगा में एक किशोरी और उसकी मां को छेड़छाड़ के बाद चलती बस से फेंके जाने के चार दिन बाद हुई है। उस घटना में किशोरी की मौत हो गई थी। जिस बस में घटना को अंजाम दिया गया था, वह पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की कंपनी की थी।

Continue Reading

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending