Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

पंजाब, चंडीगढ़ में फुहारों से मौसम सुहावना

Published

on

rain in chandigarh

Loading

चंडीगढ़। कुछ इलाकों में फुहारें पड़ने से मंगलवार सुबह चंडीगढ़ शहर और पंजाब एवं हरियाणा राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम सुहावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार को क्षेत्र में बदली छाई है।

सोमवार को अधिकांश इलाकों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 36 से 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां यह पहले 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। चंडीगढ़ में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री, जबकि हरियाणा के भिवानी में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर शहर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री, जबकि लुधियाना में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि अगले दो दिनों तक कुछ इलाकों में बादल छाने एवं बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

Continue Reading

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending