Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नोटबंदी के बाद आज से शुरू हो रहा सैलरी वीक, सरकार सजग लेकिन कई सवाल सामने

Published

on

Loading

Bank salaryनई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आठ नवंबर की रात नोटबंदी का बड़ा फैसला लिया, जिससे यह पूरा महीना आम आदमी के लिए चुनौतियों से भरा रहा। अब दिसंबर दस्तक दे रहा है और नोटबंदी के बाद पहला सैलरी डे आ रहा है। देशभर में नौकरी-पेशा लोगों को अमूमन एक से आठ के बीच सैलरी मिलती है।

देश में लाखों लोग ऐेसे हैं जिन्हें सैलरी नकद में मिलती है। ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या लोगों को सैलरी देने के लिए इस वक्त सिस्टम में पर्याप्त कैश है? खासतौर पर प्राइवेट सेक्टर में जहां पर बहुत बड़े तबके को कैश ही मिलता है। दूसरा जिन्हें चेक या अकाउंट में सैलरी मिल भी जाएगी क्या वो उसे निकाल पाएंगे। अगर सैलरी बैंक में आती है और 24 हजार से कम वेतन है तो आप पूरी सैलरी एक साथ निकाल सकते हैं। पर सैलरी इससे ज्यादा है तो एक बार में पूरी सैलरी नहीं निकाल पाएंगे। हर हफ्तेे की विड्रॉल लिमिट 24 हजार रुपए है। यानी हर हफ्ते 24-24 हजार करके निकाल सकते हैं।

सरकार ने सैलरी के लिए आरबीआई और बैंकों को खास निर्देश दिए हैं। ऐसे बैंक जिनमें ज्यादा सैलरी और पेंशन अकाउंट हैं उन्हे 20-30 फीसदी ज्यादा कैश दिया जाएगा। इसके अलावा इन बैंकों में कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending