Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नोएडा में हजारों पेटी शराब बरामद, 2 गिरफ्तार

Published

on

Loading

नोएडा। यूपी के गौतमबुद्ध नगर जनपद में पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान में बढ़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने फेज-3 में एक गोदाम पर छापा मारकर हजारों पेटी शराब बरामद की। वहीं थाना इकोटेक-3 में दो शराब तस्करों को पकड़ा।

फेज-3 पुलिस ने गढ़ी गांव में अवैध शराब का गोदाम पर छापा मारकर हजारों पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद की। थाना प्रभारी लक्ष्मी चौहान ने बताया कि पुलिस को गढ़ी गांव में अवैध शराब भंडारण की सूचना मिल रही थी। गुरुवार सुबह उन्होंने गढ़ी गांव के जुगनू के मकान में छापा मारकर शराब की हजारों पेटियां बरामद की। ये शराब होली के मौके पर बेचने के लिए लाई गई थी। गोदाम से शराब तस्कर मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। माना जा रहा है एनसीआर का सबसे बड़ा खेप यहां स्टोर था, जिसकी कीमत 90 लाख रुपये आंकी जा रही है।
इधर, ग्रेटर नोएडा थाना इकोटेक-3 पुलिस ने शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी दिनेश यादव ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र में शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों की पहचान कमल और जय प्रकाश पंडित के रूप में हुई है। ये दोनों गांव सोरखा के रहने वाले हैं। तस्करों की स्विफ्ट कार से 4328 अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए गए हैं। ये शराब काफी महंगी बताई जा रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां ऋषिकेश एम्स में भर्ती, जिरियाट्रिक वार्ड में चल रहा इलाज

Published

on

Loading

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। एम्‍स प्रशासन की तरफ से बताया गया है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे सावित्री देवी को भर्ती कराया गया है। उम्र ज्‍यादा होने की वजह से उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम योगी की मां को जिरियाट्रिक वार्ड में चिकित्सकों की देखरेख में रखा गया है। वहीं एम्स प्रशासन की मानें तो बुजुर्ग अवस्था में होने वाली परेशानियों की वजह से सावित्री देवी को भर्ती किया गया है। इसे रूटीन चेकअप के रूप में देखना चाहिए। एम्स के पीआरओर संदीप कुमार ने सीएम योगी के मां के भर्ती होने की पुष्टि भी की है।

दरअसल एम्स में स्थित जिरायाट्रिक वार्ड ऐसा वार्ड है जहां पर सीनियर सिटिजन्स को भर्ती किया जाता है। यानी जिनकी उम्र 60 से अधिक होती है उन्हें इस वार्ड में एडमिट किया जाता है। इस वार्ड में सभी विभागों के डॉक्टर खुद आकर मरीज की जांचें करते हैं।

Continue Reading

Trending