Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नेहरू की विरासत आज अधिक प्रासंगिक : राहुल

Published

on

Loading

नई दिल्ली| मोदी सरकार पर परोक्ष रूप से हमला करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश में पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत मिटाने की कोशिश की जा रही है, ऐसी कोशिशों को तुरंत रोकने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अतीत की तुलना में यह आज अधिक महत्वपूर्ण हो गया है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की 125वीं जयंती के मौके पर यहां आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में राहुल ने कहा, “नेहरू एक प्राचीन विचार हैं, लेकिन वह जीवंत भारत का एक हिस्सा भी हैं। उनके विचार और उनकी राजनीति यहां आज ज्यादा मौजूद हैं।”

राहुल यहां पर दो दिवसीय सम्मेलन के समापन सत्र में बोल रहे थे। इस सम्मेलन में 20 देशों के प्रतिनिधियों और 29 राजनीतिक पाíटयों ने शिरकत की।  उन्होंने कहा, “यह महत्वपूर्ण है कि देश के लोग इस शांतिपूर्ण भारत को, नेहरू के भारत को, एक ऐसे भारत को बचाएं, जो धर्मनिरपेक्ष और सहिष्णु है।” राहुल ने कहा, “यह विरासत, जिसने किसी महिला या पुरुष की आवाज नहीं दबने दी और जिसके संरक्षण के लिए हम लगभग 70 सालों से संघर्ष कर रहे हैं, आज वह विरासत पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने किसी का नाम न लेते हुए कहा, “कुछ लोग नेहरू की विरासत को देश से मिटाने की कोशिश कर रहे हैं।” कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि नेहरू विचार पुरुष थे न कि विचारक। उन्होंने कभी किसी पर अपने विचार नहीं थोपे। उन्होंने कहा, “भारत एक ऐसा देश है जहां लोकतांत्रिक सिद्धांत गहराई से पोषित हैं। नेहरू ने इन लोकतांत्रिक आदर्शो को विकसित और सुरक्षित किया है। इसीलिए आज भारत एक ऐसा देश है जहां आबादी का छठा हिस्सा शांतिपूर्ण माहौल में रहता है।”

उन्होंने कहा कि नेहरू का संघर्ष पूरी मानवजाति के लिए था। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, “नेहरू भारत में रच-बस गए और भारत नेहरू में। नेहरू ने विपक्ष को हमेशा तरजीह दी और देश के निर्माण में भी उन्हें भागीदार बनाया।” गांधी ने कहा, ” नेहरू ने उनके अधिकारों का भी बचाव किया जो उनसे सहमत नहीं रहते थे।”  उन्होंने कहा कि सच्चा लोकतांत्रीकरण केवल मताधिकार से नहीं होता बल्कि कमजोर का सशक्तिकरण भी जरूरी है। राहुल गांधी ने कहा, “लोकतंत्र आस्था का आचरण है। यह कोई भौतिक प्रक्रिया नहीं है जो हर पांच साल में घटती है। अपने पहले प्रधानमंत्री के कारण भारत अपने कानून के शासन के साथ उदार लोकतंत्र बना, स्वतंत्र न्यायपालिका मिली और प्रेस को भी आजादी मिली है।

राहुल ने कहा कि भारत में लगभग तीस लाख स्थानीय प्रतिनिधि हैं जिनमें से आधी महिलाएं हैं। उन्होंने कहा कि नेहरू की तैयारियों ने भारत को अपनी नियति खुद तय करने की स्वतंत्रता दी। इसीलिए भारत को आज जहां खड़ा होना चाहिए था वहां खड़ा है। उन्होंने कहा कि यूरोप में लोकतांत्रिक व्यवस्था लाने के लिए दो विश्व युद्ध हुए पर भारत में अहिंसा से लोकतंत्र कायम हुआ।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending