Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नेशनल हेराल्ड केस: सोनिया-राहुल की कोर्ट में पेशी आज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है। सोमवार को दिल्ली उच्च न्यायालय ने दोनों नेताओं को निचली अदालत में पेशी में छूट संबंधी उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

उच्च न्यायालय ने सोनिया और राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, पारिवारिक मित्र सुमन दुबे और पार्टी के नेता ऑस्कर फर्नाडीज की याचिकाओं को भी खारिज कर दिया था। वहीं, कांग्रेस अब हाईकोर्ट के फैसले को मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। अब इस मामले में सभी की निगाहें पर सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं।

उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने अदालत में अर्जी दाखिल कर वाईआईएल संस्था द्वारा ए.जे.एल. के अधिग्रहण में ‘धोखाधड़ी’ की शिकायत दर्ज कराई थी। ए.जे.एल. में सोनिया और राहुल की 38-38 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इस शिकायत के बाद निचली अदालत ने 26 जून को कांग्रेस नेताओं को अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किए थे। जिसके खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

नेशनल

भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा: के अन्नामलाई

Published

on

Loading

चेन्नई। तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा पिछले 10 सालों में किए गए विकास कामों की एक लंबी सूची है। उन्होंने न सिर्फ भारत की दिशा बदली, बल्कि विश्‍व में भारत को सम्‍मानजनक स्थान दिलाने का काम किया है। भाजपा जितनी मजबूत होगी, सनातन धर्म उतना मजबूत एवं प्रखर होगा।

वह रविवार को दिल्ली में तमिल प्रवासियों व एक अन्य जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में 11 करोड़ टॉयलेट भारत में बनाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार में इंदिरा आवास योजना थी, पर घर किसे मिलता था, पता नहीं चलता था, लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम आवास योजना निकाली तो इसके तहत हमने 4 करोड़ गरीबों को घर पाते देखा है।

तमिलनाडु भाजपा के अध्यक्ष एवं सोशल मीडिया के सुपर आइकॉन के. अन्नामलाई ने कहा कि आज कांग्रेस का इंडी गठबंधन फंडामेंटल राइट्स की बात करता है। लेकिन यही कांग्रेस है, जिसने 1975 में फंडामेंटल राइट्स की, लोकतंत्र की हत्या की थी।

उन्होंने कहा कि खेद है कि कल तक दिल्ली में कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर बोलने वाले केजरीवाल अब अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए कांग्रेस की शरण में हैं। यह कोई इंडी गठबंधन नहीं, भ्रष्टाचार के दानव का बंधन है। इस बार दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित करनी है और फिर अगले साल 2025 में हम सभी दिल्ली से भ्रष्टाचारी केजरीवाल को उखाड़कर कमल का फूल खिलाएंगे।

तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस बार लोकसभा का चुनाव कोयंबटूर से लड़ा है। बीजेपी ने कोयंबटूर से उन्हें उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने अपने मतदाताओं से कई वादे किए जिनमें भारतीय प्रबंधन संस्थान (आई आई एम) के साथ ही एनआईए और एनसीबी की इकाइयों की स्थापना शामिल हैं। उनके वादों में नवोदय विद्यालयों की स्थापना और नोय्याल और कौसिका नदियों से संबंधित मुद्दों का समाधान शामिल हैं।

Continue Reading

Trending