Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल में नए राष्ट्रपति का चुनाव बुधवार को

Published

on

Loading

काठमांडू। नेपाल में बीते महीने लागू हुए नए संविधान के नियमों के तहत नए राष्ट्रपति का चुनाव बुधवार को होगा।

नेपाल के गणतंत्र की राह पर बढ़ने के बाद यह राष्ट्रपति पद के लिए होने वाला दूसरा चुनाव है। 2008 में पहली संविधान सभा के चुनाव के बाद राम बरन यादव राष्ट्रपति चुने गए थे। चुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि तय समय सीमा के अंदर नेपाल की सभी राजनैतिक पार्टियां राष्ट्रपति पद के लिए किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बना सकीं।

सर्वसम्मति नहीं बनने की वजह से अब सासंदों को नए संविधान के नियमों के तहत राष्ट्रपति और उप राष्ट्रपति का चुनाव करना पड़ेगा। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एकीकृत मार्क्सतवादी-लेनिनवादी) की उपाध्यक्ष विद्या भंडारी ने मंगलवार को सत्तारूढ़ दल की तरफ से अपना नामांकन दाखिल किया। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के अध्यक्ष पुष्प कुमार दहल ‘प्रचंड’ ने भंडारी के नाम का प्रस्ताव रखा। राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी-नेपाल के अध्यक्ष कमल थापा और मधेशी जनाधिकार फोरम-लोकतांत्रिक के अध्यक्ष बिजय कुमार गछादर ने प्रस्ताव का समर्थन किया।

अगर भंडारी चुनी जाती हैं तो वह नेपाल के इतिहास की पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। भंडारी ने पर्चा भरने के बाद कहा, “मेरी उम्मीदवारी राष्ट्रीय सार्वभौमिकता, एकता और समृद्धि के लिए है।” विद्या भंडारी दिवंगत कम्युनिस्ट नेता मदन भंडारी की विधवा हैं। मदन की 1991 में संदिग्ध हालात में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने उप राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के मुख्य कमांडर नंद किशोर पुन को प्रत्याशी बनाया है।

विपक्ष की तरफ से नेपाली कांग्रेस के कुल बहादुर गुरुंग ने राष्ट्रपति पद के लिए पर्चा दाखिल किया है। अमिया कुमार यादव विपक्ष की तरफ से उप राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी हैं। नेपाल वर्कर्स पीजेन्ट्स पार्टी ने नारायण महाजन को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending