Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नृत्य कौशल को कभी नजरअंदाज नहीं किया : रैपर रफ्तार

Published

on

Loading

जाने-माने रैपर रफ्तार डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 8’ में अपनी डांस प्रतिभा दिखाएंगे। वह कहते हैं कि लोग उनसे ढेर सारे मनोरंजन की उम्मीद कर सकते हैं। बकौल रफ्तार, संगीत करियर पर ध्यान देते समय अपने नृत्य कौशल को नजरअंदाज नहीं किया।
रफ्तार का असली नाम दिलीन नायर है। वह 2012 में अपने सफल एकल गीत ‘बोटल’ से सुर्खियों में आए। उसके बाद ‘तमंचे पे डिस्को’, ‘विसल बजा’, ‘स्वाग मेर देसी है’ और ‘देसी हिप हॉप’ जैसे गाने गाए।

रफ्तार ने एक बयान में कहा, “मैंने अपने करियर की शुरुआत ‘डांस इंडिया डांस’ पर एक प्रतिभागी के रूप में डांस कर की। मेरा मानना है कि आपको बेहतरीन परफॉर्मर बनने के लिए अन्य प्रतिभाओं की भी जरूरत होती है। इसलिए गायकी जारी रखने के दौरान मैंने कभी अपने नृत्य कौशल को निखारना बंद नहीं किया।”

जुलाई में कलर्स पर प्रसारित होने जा रहे ‘झलक दिखला जा’ में अभिनेत्री शमिता शेट्टी, विवियन डीसेना, राधिका मदन, कविता कौशिक, सनाया ईरानी, दीपिका सैमसन, आशीष चौधरी, मोहित मलिक, स्कारलेट मेलिश विल्सन और फैसल खान भी नजर आएंगे।

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending