Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नीदरलैंड्स में जलवायु परिवर्तन प्रदर्शन में उमड़ा जनसैलाब

Published

on

Loading

द हेग। नीदरलैंड्स की राजधानी एम्सटर्डम में जलवायु संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए रविवार को लगभग 6,000 से 7,000 लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। यह विरोध प्रदर्शन पेरिस में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन की शुरुआत से एक दिन पहले हुआ।

शहर के म्यूजियमप्लेन चौराहे से शांतिपूर्ण ढंग से मार्च शुरू किया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रदर्शन का आयोजन पर्यावरणीय संगठनों ‘ग्रीनपीस’, ‘मिलीयूडिफेन्से’ और विकास संगठन ‘ओक्सफैम नोविब’ ने किया। विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले लोगों की मांग है कि लोग और कारोबारी कोयले, तेल एवं गैस का कम से कम इस्तेमाल करें, जबकि पवन एवं सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। इसके अलावा, वनों की कटाई की समस्या से निपटने की दिशा में भी अधिक काम किए जाएं और उन लोगों की मदद के लिए धन जुटाए जाएं, जिनका जीवन जलवायु परिवर्तन से प्रभावित होता है।

जलवायु परिवर्तन पर रविवार को एम्सटर्डम में हुए विरोध प्रदर्शन के अलावा विश्व के कई अन्य देशों में भी इस तरह के प्रदर्शन हुए। लंदन, बर्लिन, टोक्यो, सियोल और मेलबर्न में भी लोग जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सड़कों पर उतर आए। संयुक्त राष्ट्र का जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मलेन 11 दिसंबर को समाप्त होगा।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending