Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नीतीश का शपथ ग्रहण समारोह कल, दिग्गजों को निमंत्रण

Published

on

Loading

पटना| नीतीश कुमार शुक्रवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में नौ राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई राजनीतिक हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। समारोह को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जनता दल (युनाइटेड) के एक नेता की मानें तो शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई, मणिपुर के मुख्यमंत्री ओ. इबोबी सिंह, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एस. सिद्धारमैया, सिक्किम के मुख्यमंत्री पी. के. चामलिंग और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री नबम तुकी शामिल होंगे।

जद (यू) के महासचिव के. सी. त्यागी ने बताया, “यह खुशी का मौका है। ऐसे समारोहों में अन्य दलों के बड़े नेताओं को आमंत्रित करने का चलन है। इसी के तहत दूसरे दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें ज्यादा राजनीति नहीं देखनी चाहिए।”

इसके अलावा इसमें पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह भी शिरकत करेंगे।

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, छतीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के भी इस समारोह में भाग लेने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत के बाद महागठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना है।

इधर, नीतीश के शपथ ग्रहण समाारोह को लेकर गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हैं। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान में 5,000 जवानों की तैनाती की गई है। मैदान के आसपास की ऊंची इमारतों पर भी पुलिसबल को तैनात किया जाएगा।

 

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending