नेशनल
नागालैंड उपचुनाव में भारी मतदान
कोहिमा, 30 जुलाई (आईएएनएस)| नागालैंड के नार्दर्न अंगामी-1 सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शनिवार को शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। क्षेत्र के कुल 16,235 मतदाताओं में से 78 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया।
निर्वाचन अधिकारी राजेश सौंदराराजन ने आईएएनएस को फोन पर बताया, मतदान का अंतिम आंकड़ा शाम चार बजे लिया गया था, जो 78.55 प्रतिशत था। हमें उम्मीद है कि यह 79 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया और मतदान के दौरान कोई बड़ी घटना नहीं घटी।
सौंदराराजन ने कहा कि 25 मतदान केंद्रों पर वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल किया गया।
दो मतदान केंद्रों -टी. खेल अपर और एल. खेल अपर2- पर वीवीपैट मशीनों में गड़बड़ी की खबरें आई थीं, लेकिन उन्हें ठीक कर लिया गया।
इस सीट पर नागा पीपुल्स फ्रंट(एनपीएफ) के अध्यक्ष शुरहोजेली लीजीत्सु का सीधा मुकाबला निर्दलीय उम्मीदवार केखरी योम से है। लीजीत्सु की सरकार को राज्यपाल पी.बी. आचार्य ने 19 जुलाई को तब बर्खास्त कर दिया था, जब वह विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाए थे।
इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत इसलिए पड़ी, क्योंकि एनपीएफ के विधायक ख्रीहू लीजीत्सु ने 24 मई को इस्तीफा दे दिया था, ताकि इस सीट से चुनाव जीतकर उनके पिता शुरहोजेली लीजीत्सु विधानसभा में पहुंच सकें और मुख्यमंत्री पद पर बरकरार रहें।
लीजीत्सु (80) ने चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया था, लेकिन 22 फरवरी को उन्हें वापस लौटना पड़ा था, क्योंकि जनजातीय समूहों के हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री टी.आर. जेलियांग ने इस्तीफा दे दिया था और मुख्यमंत्री का पद लीजीत्सु को संभालना पड़ा था।
जेलियांग ने 19 जुलाई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें एनपीएफ के 36, भाजपा के चार और सात निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया।
लीजीत्सु ने आईएएनएस से कहा, मैं मतदान पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा, क्योंकि एनपीएफ के बड़े नेता पार्टी के खिलाफ हो गए हैं। सिर्फ भगवान जानता है, क्या होगा। लीजीत्सु इसके पहले नागालैंड विधानसभा के लिए आठ बार निर्वाचित हो चुके हैं।
नेशनल
भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव
एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।
उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।
-
लाइफ स्टाइल41 mins ago
कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं ये चीजें, बनाएं डाइट का हिस्सा
-
नेशनल1 day ago
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा, ‘आप’ से गठबंधन के थे खिलाफ
-
नेशनल1 day ago
कर्नाटक के बेलगावी में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस के शहजादे में नवाबों, बादशाहों के खिलाफ एक शब्द बोलने की ताकत नहीं है
-
नेशनल1 day ago
628 को उम्रकैद, 37 को दिलवाई फांसी, जानें कौन हैं मुंबई उत्तर मध्य सीट से बीजेपी उम्मीदवार उज्जवल निकम
-
नेशनल1 day ago
जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत
-
प्रादेशिक1 day ago
महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक्टर साहिल खान गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से लाया गया मुंबई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
गाजियाबाद में रिटायर्ड जवान ने बेटी के दोस्त की गोली मारकर की हत्या, पुलिस पूछताछ में कही ये बात