Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नागरिक की हत्या में 11 कोलंबियाई नौसैनिक बर्खास्त

Published

on

Colombian,Navy

Loading

बोगोटा| कोलंबिया के महानिरीक्षक कार्यालय ने नौसेना के 11 जवानों को एक नागरिक की हत्या का दोषी ठहराते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया है। उन पर सैन्य सेवा में 10 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। नौसैनिकों ने नागरिक को विद्रोही लड़ाका बताकर उसकी हत्या कर दी थी। महानिरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सैनिकों ने बेहद गंभीर कृत्य किए हैं। वे यह साबित नहीं कर पाए कि जिस व्यक्ति को उन्होंने मारा, वह विद्रोही लड़ाका था, जैसा कि उन्होंने पूर्व में दावा किया था। यह अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का गंभीर उल्लंघन है।

बयान के मुताबिक, “बचाव पक्ष यह साबित नहीं कर पाया कि जिस व्यक्ति को नौसैनिकों ने मारा था, वह देश में पिछले कुछ समय से जारी संघर्ष के दौरान शत्रुतापूर्ण गतिविधियों में संलिप्त था।”

नौसैनिक इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending