Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नाइट राइडर्स का उत्साह बढ़ाने ईडेन पहुंचे शाहरुख

Published

on

Loading

कोलकाता| बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भले ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन समारोह का इस बार हिस्सा नहीं रहे, लेकिन टूर्नामेंट के पहले मैच में बुधवार को अपनी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का उत्साह बढ़ाने वह इडेन गरडस मैदान पहुंचना नहीं भूले। आईपीएल के आठवें संस्करण में ईडेन गरडस पर मौजूदा चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच के दौरान शाहरुख ने ट्वीट कर अपनी टीम के लिए समर्थन जताया।

शाहरुख ने लिखा, “मैं अपने शहर कोलकाता में हूं। मुझे यहां आना पसंद है। उम्मीद है आप सब भी ईडेन गरडस मैदान पर मौजूद होंगे। इतने सारे बच्चों के साथ यहां आने के बाद ऐसा लग रहा है कि मैं नर्सरी से लेकर माध्यमिक कक्षा के बच्चों का प्राध्यापक हूं।”

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending