Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

नाइजीरिया में गोलीबारी, 10 की मौत

Published

on

Loading

अबुजा, 23 अप्रैल (आईएएनएस)| नाइजीरिया के कोर्गी में रविवार तड़के बदूंकधारियों की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कोगी के पुलिस प्रमुख अली जांगा ने कहा कि रविवार को हुई इस गोलीबारी में पांच स्थानीयलोगों की मौत हो गई जबकि पांच बंदूकधारी भी मारे गए।

जांगा ने कहा कि इस हमले के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हमलावरों को भी मार गिराया गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों के कुछ हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इस दौरान पांच घरों में आग लगा दी गई और कई वाहन फूंक दिए गए। इसके साथ कई अन्य संपत्तियों को भी नष्ट कर दिया गया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending