Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

नहीं थम रहा कलम पर वार का सिलसिला, अब त्रिपुरा के एक पत्रकार की हुई निर्मम हत्या

Published

on

Loading

त्रिपुरा कर्नाटक की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या की गुत्थी अभी तक सुलझी ही नहीं थी कि अब एक और रिपोर्टर के मर्डर की खबर ने पूरे मीडिया जगत में तहलका मचा दिया हैं|

बता दें कि, त्रिपुरा में टीवी पत्रकार शांतनु भौमिक हत्या तब हुई जब वह पश्चिमी त्रिपुरा जिले में इंडिजीनस पीपुल्स फ्रंट आफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के आंदोलन को कवर कर रहे थे।

घटना त्रिपुरा के मंडाई क्षेत्र की है। खबरों के अनुसार, भौमिक पर कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ मार्क्सवाद (सीपीएम) और आईपीएफटी के बीच झगड़े के दौरान धारदार हथियार से उनपर हमला किया गया है।

दूसरी तरफ सीपीआईएम का आरोप है कि हमलावर आईपीएफटी के कार्यकर्ता थे। घटना के बाद मंडाई क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है।

मामले में पुलिस ने बताया कि पत्रकार पर हमले के बाद उन्हें अगरतला के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया। लेकिन गंभीर चोट लगने के वजह से उनकी अस्पताल में ही मौत हो गयी।

पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। बता दें कि बीते दिनों कन्नड़ की वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की कुछ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरी लंकेश कन्नड़ भाषा की एक साप्ताहिक पत्रिका निकालती थीं। अपने पत्रिका में वे हिंदुत्व की राजनीतिक, सांप्रदायिकता का विरोध करती थीं।

बता दें, कि कर्नाटक में इस समय धारा 144 लागू कर दी गई है इसके साथ ही वहाँ अगले 24 घंटे के लिए इन्टरनेट सेवा ठप भी कर दी गई है।

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending