Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नव वर्ष पर स्वच्छ भारत का संकल्प लें : शिवराज

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने नव वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे नव वर्ष पर मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि सरकार समुदाय के परस्पर सहयोग की स्थापित परंपरा को मजबूत बनाकर विकास के नए पड़ाव तय करते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है। कभी पिछड़ा कहलाने वाले मध्यप्रदेश की आज आर्थिक वृद्घि दर और कृषि विकास दर देश में सबसे ज्यादा है।

चौहान ने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे परिश्रम की पराकाष्ठा और प्रयत्नों की परिसीमा के जरिए प्रधानमंत्री की सोच मेक इन इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्पित हों। नागरिक कत्र्तव्यों का सर्वश्रेष्ठ पालन करते हुए स्वच्छ, समृद्ध और शक्तिशाली मध्यप्रदेश बनाने में योगदान दें।

राज्यपाल राम नरेश यादव ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा है कि नया वर्ष सभी के लिए नया उत्साह, उमंग और नई सफलताएं लेकर आए। राज्यपाल ने युवाओं से आने वाले वर्ष में प्रदेश के विकास में सक्रियता से अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया है। साथ ही प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्घ जीवन की मंगल-कामना की है।राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रियों ने भी अपने शुभकामना संदेश में प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन के साथ प्रदेश की समृद्घि और विकास की कामना की है।

नेशनल

सीएम योगी का सपा पर निशाना, कहा- इनके शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे

Published

on

Loading

उन्नाव। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उन्नाव में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस का इतिहास प्रभु श्रीराम का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस कहती थी कि प्रभु राम का अस्तित्व ही नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ सपा कहती थी कि अयोध्या में एक भी परिंदा पर नहीं मार सकता है, यह इनका दोहरा चरित्र है। सपा के शासनकाल में आतंकवादियों के मुकदमे वापस लिए जाते थे।

सीम योगी ने कहा कि इन लोगों ने अयोध्या, रामपुर में सीआरपीएफ कैंप, काशी में संकटमोचन मंदिर, लखनऊ, अयोध्या और वाराणसी की कचहरी पर हमला करने वाले आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का प्रयास किया था। जिस पर कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा था कि आप इनके मुकदमे वापस लेने की बात कह रहे हैं और कल इन्हें पद्म पुरस्कार से नवाजेंगे।”

उन्होंने कहा कि अयोध्या में जहां एक ओर रामलला विराजमान हो गए हैं। वहीं, दूसरी ओर बड़े-बड़े माफिया की ‘राम नाम सत्य’ हो रही है। इंडिया गठबंधन पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इनके मेनिफेस्टो में अल्पसंख्यकों को खाने-पीने की पूरी स्वतंत्रता देने की बात कही गई है। यह जनता को नहीं बता रहे हैं कि ऐसा कौन सा खान-पान है जो बहुसंख्यक समाज नापसंद करता है। बहुसंख्यक समाज गोमाता की पूजा करता है और वह गोकशी को बर्दाश्त नहीं कर सकता है।

Continue Reading

Trending