Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

नरगिस ने व्यस्तता के बीच बनाया स्केच

Published

on

अभिनेत्री-नरगिस-फाखरी,स्केच,मंगलवार,कैनवास,महिला-गाउन

Loading

मुंबई | अभिनेत्री नरगिस फाखरी इन दिनों काम में बहुत व्यस्त हैं। इसके बावजूद उन्हें सुबह में कॉफी के प्याले का लुत्फ उठाने और चित्रकारी करने का मौका मिल ही गया। उन्होंने एक स्केच बनाया है। ऐसा लगता है कि वह अपने इस हुनर को और मांजना चाहती हैं।

नरगिस ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, “सुबह की कॉफी और स्केच। वर्षो से यह नहीं किया। पेंसिल के साथ शुरू करूंगी। उसके बाद कैनवास और पेंट्स का रुख करूंगी। उसके बाद? देखते हैं कि मैं क्या बना सकती हूं।” नरगिस ने जो स्केच बनाया, उसमें एक महिला गाउन पहने नजर आई। उसके बालों में फूलों का गुच्छा लगा हुआ था।

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending