Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

नन्हीं ईशू ने पीएम को लिखा दिल चीर देने वाला खत, दौड़े आए सीएम योगी

Published

on

Loading

लखनऊ। सहारनपुर के गंगोह इलाके के अलीपुरा गांव की रहने वाली मासूम ईशू के पिता कोमा में थे। पिता की मदद के लिए मासूम ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई थी। उसकी मदद की यह गुहार रंग लाई और यह खबर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ तक पहुंची और उन्होंने मदद के लिए निर्देश दे दिए हैं।

बच्ची के पिता पिछले एक साल से कोमा में हैं। पैसे नहीं होने के कारण शुरुआती इलाज के बाद परिवार उन्हें घर वापस ले आया। कच्चे मकान में रहने वाली एक बच्ची अपने पिता की ये हालत देख नहीं पा रही थी। ऐसे में उसने मदद मांगने की सोची।

ईशू ने पत्र में लिखा कि मेरे पापा एक साल से कोमा में हैं। सडक़ दुर्घटना के वक्त उनके सिर में गहरी चोट लग गई थी। घर में पैसे नहीं होने के कारण उनका सही तरीके से इलाज नहीं करा पा रहे हैं। मैं अपने बीमार पापा, मम्मी और एक साल के छोटे भाई के साथ कच्चे मकान में रहती हूं। आपसे प्रार्थना है कि मेरे पापा का इलाज सरकारी संस्थान में कराएं।

ये है मामला
सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी अरुण फोटोग्राफर का काम करता था। करीब एक साल पहले वह थाना मिर्जापुर के एक गांव में फोटोग्राफरी कर बाइक पर वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थी और वह कोमा में चला गया था। परिवार में अरुण ही इकलौता कमाने वाला शख्स था। दुर्घटना से 15 दिन पहले ही उसकी पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। बेटी इशू उस वक्त 5 साल की थी। अरुण के पिता और भाई मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। एक बहन है जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई है।

बीमार पिता के पास हाथ में चिट्ठी पकड़े बैठी ईशू की इस तस्वीर को जिसने भी देखा, उसका दिल पसीज गया। शुक्रवार को ट्विटर पर जब यह चिट्ठी डाली गई, तो पहले यूपी के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ट्वीट कर बच्ची की मदद करने का ऐलान किया। उसकी चिट्ठी पर यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भी संज्ञान लिया, जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से तुरंत बच्ची के पिता के लिए अस्पताल में इलाज की व्यवस्था करवाई गई।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने श्याम लाल पाल को बनाया सपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

Published

on

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। पार्टी ने नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। बीते साल ही श्याम लाल पाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वर्तमान में नरेश उत्तम पटेल यूपी की फतेहपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अखिलेश यादव के करीबी है। ऐसें में चुनाव पर उनका फोकस हो, इसी वजह से अखिलेश यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी श्याम लाल पाल को सौंप दी है।

श्यामलाल पाल शिक्षाविद् हैं और एक इंटर कॉलेज से प्रधानाचार्य के पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वह लगभग 20 सालों से समाजवादी पार्टी में हैं। श्याम लाल पाल 2002 में अपना दल के टिकट पर प्रतापपुर सीट से विधानसभा का चुनाव भी लड़े चुके थे। हालांकि, इसके कुछ दिन बाद ही वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

वह सपा में अलग-अलग पदों पर रहकर लगातार काम कर रहे हैं। श्याम लाल पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है।

Continue Reading

Trending