Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

नए गृह सचिव एलसी गोयल ने संभाला कार्यभार

Published

on

new Home seceratry

Loading

नई दिल्ली। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एलसी गोयल ने गुरुवार को गृह सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अनिल गोस्वामी का स्थान लिया, जिन्हें शारदा घोटाले के आरोपी मतंग सिंह की गिरफ्तारी में अड़ंगा लगाने के आरोपों के मद्देनजर बुधवार को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उनका कार्यकाल दो साल का होगा।

गोयल वर्ष 1979 बैच के केरल कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह अभी तक ग्रामीण विकास सचिव थे। गुरुवार देर रात हुई आधिकारिक घोषणा के मुताबिक उनका कार्यकाल उनके पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगा। गोयल ने कार्यभार संभालने के तुरंत बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। गोयल ने कहा कि मैं इस बड़ी जिम्मेदारी से विनम्र महसूस कर रहा हूं। मैं पूरी ईमानदारी, प्रतिबद्धता, परिश्रम और जवाबदेही की गहरी समझ के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वाह करूंगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending