Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

धर्मनिरपेक्षता के बिना भारत का अस्तित्व नहीं : सोनिया

Published

on

Loading

नई दिल्ली| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि धर्मनिरपेक्षता के बिना भारत कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता न केवल आदर्श है बल्कि बहुत जरूरी भी है। सोनिया ने पार्टी की ओर से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 125वीं जयंती पर आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू 20वीं सदी की महान शख्सियतों में से एक थे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “वह कई योग्यताओं वाले शख्स थे। वह कर्म पुरुष, पत्राचार पुरुष, पूर्व एवं पश्चिम के हमदर्द और एक प्रबल राष्ट्रवादी थे।” सोनिया ने कहा कि उन्होंने दुनिया के समक्ष भारत की व्याख्या की। उन्होंने कहा, “धर्मनिरपेक्षता के बिना कोई भारतीयता एवं भारत नहीं हो सकता। आदर्श की तुलना में धर्मनिरपेक्षता देर तक रहती है। यह भारत जैसे विविधताओं वाले देश में बहुत जरूरी है।”

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending