Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘द थ्योरी..’ को मौलिक संगीत का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार

Published

on

Loading

लॉस एंजेलिस में रविवार रात संपन्न हुए 72वें वार्षिक गोल्डन ग्लोब पुरस्कार समारोह में संगीतकार जोहान जोहानसन ने फिल्म ‘द थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’ के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत’ (मोशन पिक्चर) पुरस्कार जीता। वहीं मौलिक गीत (मोशन पिक्चर) का पुरस्कार ‘सेल्मा’ फिल्म के गाने ‘ग्लोरी’ के लिए जॉन लीजेंड व कॉमन (रैपर) ने जीता। जोहानसन की टक्कर अलेक्जेंडर डेसप्लेट (द इमिटेशन गेम), ट्रेन्ट रेजनॉर एवं एटिकस रॉस (गोन गर्ल), एंटोनियो सैनशेज (बर्डमैन) और हैन्स जिमेर (इंटरस्टेलर) से थी।

सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत के लिए गोल्डन ग्लोब जीतने वाले जॉन लीजेंड एवं कॉमन का मुकाबला ‘बिग आइज’ (‘बिग आइज’, लना डेल रे का संगीत एवं बोल), ‘मर्सी इज’ (‘नोह’, पैटी स्मिथ व लेनी काये का संगीत एवं बोल), ‘अपॉर्चुनिटी’ (‘ऐनी’, संगीत एवं बोल ग्रेग कस्र्टीन, सिया फर्लर, विल ग्लक का) और ‘येलो फ्लिकर बीट’ (‘द हंगर गेम्स : मोकिंगजे-पार्ट 1’, संगीत एवं बोल लॉर्ड का) जैसे गीतों से था।

पुरस्कार समारोह यहां द बेवर्ली हिल्टन होटल में हुआ, जिसमें हॉलीवुड की कई सारी हस्तियां उपस्थित थीं।

 

Continue Reading

प्रादेशिक

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन गिरफ्तार, हत्या के आरोपी से लगातार संपर्क में थे

Published

on

Loading

मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर दर्शन थुगुदीपा को पुलिस ने हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें मैसूर में पुलिस ने गिरफ्तार किया जिन्हें बेंगलुरु लाया गया है। हत्या की जांच में दर्शन का नाम तब सामने आया जब पुलिस को पता चला कि वह चित्रदुर्ग की मूल निवासी रेणुका स्वामी की हत्या के एक आरोपी के साथ लगातार संपर्क में था।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने कहा कि जांच अधिकारी फिलहाल दर्शन से पूछताछ कर रहे हैं, कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर दर्शन को 9 जून को कामाक्षीपालया पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के एक मामले में हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता चित्रदुर्ग की रहने वाली है। वह करीब 33 साल की है, उसका नाम रेणुका स्वामी है।

कमिश्नर दयानंद ने यह भी बताया कि व्यापक जांच के तहत पुलिस ने मामले के सिलसिले में एक्टर के सुरक्षाकर्मियों सहित दस से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। रेणुका स्वामी की मौत की परिस्थितियों के बारे में विवरण अभी भी साफ नहीं है। सितंबर-अक्टूबर 2011 में, एक्टर ने विजयलक्ष्मी पर कथित रूप से हमला करने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एक महीना जेल में बिताया। बाद में दंपति ने समझौता कर लिया और 2013 में दर्शन को बरी कर दिया।

Continue Reading

Trending