Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश भर में अप्रैल 2016 से लागू होगी एक समान कर प्रणाली

Published

on

Budget-GST

Loading

नई दिल्ली। देश के लिए नए अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को लागू करने की सरकार की मंशा व्यक्त करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को प्रस्तावित वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कानून अप्रैल 2016 से लागू करने की घोषणा की है। जेटली ने लोकसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार का पहला पूर्णकालिक बजट पेश करने के दौरान कहा, “हम एक अत्याधुनिक अप्रत्यक्ष कर प्रणाली जीएसटी लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जीएसटी को एक अप्रैल 2016 से लागू किया जाएगा।”

जीएसटी के लागू होने से बड़ी संख्या में केंद्रीय और राज्य करों के बजाए देश भर में सिर्फ एक समान कर प्रणाली प्रभावी हो जाएगी, जिससे सामान्य राष्ट्रीय बाजार के लिए मार्ग प्रशस्त होगा।

नेशनल

राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस

Published

on

Loading

राजकोट। गुजरात के टीआरपी गेम जोन अग्निकाण्ड हादसे में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड से हुई है। इस प्रकार अब तक मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने घटना में सात लोगों पर केस दर्ज किया है। गुजरात पुलिस को सूचना मिली थी कि हादसे से जुड़ा आरोपी राजस्थान में हो सकता है।

सोमवार रात करीब आठ बजे पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने आबूरोड शहर पुलिस की मदद से सदर बाजार स्थित कपड़े की एक दुकान पर दबिश दी और यहां से आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को हिरासत में लिया। उसे सिटी थाने लाया गया और यहां से पालनपुर क्राइम ब्रांच की टीम उसे लेकर राजकोट रवाना हो गई।

गौरतलब है कि राजकोट में अवैध रूप से संचालित गेम जोन में लगी भीषण आग से 12 बच्चों समेत 28 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में घायल कई लोग अब भी अस्पताल में जीवन व मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। गुजरात पुलिस ने मामले में सात लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें धवल ठक्कर, अशोक सिंह जडेजा, किरीट सिंह जडेजा, प्रकाशचंद हिरण, राहुल राठौड़, युवराज सिंह सोलंकी और मैनेजर नितिन जैन शामिल हैं।

पुलिस से तीन आरोपियों युवराज, राहुल और नितिन जैन को हादसे के बाद गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें सोमवार को कोर्ट पेश किया गया। कोर्ट ने 14 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पुलिस को अन्य आरोपियों की तलाश है। पुलिस को आशंका है कि आरोपी गुजरात से सटे राजस्थान में जा सकते हैं। इसलिए दोनों राज्यों की बॉर्डर से लगते थानों में अलर्ट किया गया है।

Continue Reading

Trending