Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दूल्हे ने शादी में ‘अंडरटेकर’ स्टाइल में ली एंट्री, वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

Published

on

Loading

 

इस्लामाबाद। सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडियो काफी धूम मचा रहा है जिसमें एक पाकिस्तानी दूल्हा अपनी शादी में डब्लूडब्लूई चैंपियन अंडरटेकर स्टाइल में एंट्री करता हुआ दिखाया दे रहा है।

अपनी ही शादी में जब इस दूल्हे ने एंट्री ली तो देखने वालों की गर्दन की घूम गई। लोगों की हैरत तब और बढ़ गई जब उन्हें ये अंदाज़ा हुआ कि ये शख्स कोई और नहीं, बल्कि दूल्हा है। इस युवक ने अपनी शादी को अलग बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

गर्दन झुकाए एक हाथ में बेल्ट लिए ये दूल्हा आता है। इसने सिर पर हैट भी पहन रखी है। अंडरटेकर की ही तरफ ये दूल्हा भी अपनी बेल्ट उठाकर धीरे-धीरे चलता है।

खास बात ये है कि पाकिस्तान में इस अंदाज़ में दूल्हे की एंट्री कोई नई बात नहीं है, बल्कि इससे पहले भी एक शख्स ने शादी में WWE खिलाड़ी ‘ट्रिपल एच’ के अंदाज में एंट्री मारकर सनसनी मचा दी थी। इतना ही नहीं एक शख्स तो अपनी शादी में शेर तक ले आया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending