Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को भी मीडिया का प्रवेश निषेध

Published

on

राष्ट्रीय,अरविंद-केजरीवाल,सरकार,सचिवालय,आम-आदमी-पार्टी,फोटोग्राफरों,मनीष-सिसोदिया,नागेंद्र-शर्मा,मीडिया

Loading

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार ने दिल्ली सचिवालय में मंगलवार को भी मीडिया को प्रवेश की अनुमति नहीं दी। आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के पहले कामकाजी दिन सोमवार को पत्रकारों, टेलीविजन कर्मचारियों और फोटोग्राफरों के बीच हाथापाई की घटना के बाद दिल्ली सचिवालय में मीडिया कर्मियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई थी।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा द्वारा आयोजित संवाददाता सम्मेलन हाथापाई की घटना के बाद रद्द कर दिया गया। सचिवालय में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि उन्हें मीडिया को अंदर प्रवेश न करने देने के आदेश मिले हैं। दिल्ली सरकार के प्रवक्ता ने हालांकि सरकार की ओर से पत्रकारों को सचिवालय के अंदर प्रवेश न करने के निर्देश जारी किए जाने की बात से इंकार किया है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending