Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

दिल्ली में ‘सर्विस वाली बहू’ का प्रचार

Published

on

टेलीविजन,कृतिका-सेंगर,सर्विस-वाली-बहू,महिला-केंद्रित,अभिषेक,अभिषेक,भारतीय

Loading

नई दिल्ली | टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका सेंगर और अभिषेक रावत यहां गुरुवार को अपने आगामी धारावाहिक ‘सर्विस वाली बहू’ के प्रचार के लिए पहुंचे। इसका उद्देश्य आधुनिक समाज की उस मानसिकता को दर्शाना है, जो कामकाजी बहू इसलिए चाहता है ताकि वह शादी के बाद ससुराल वालों की आर्थिक रूप से मदद कर सके। महिला केंद्रित यह धारावाहिक झारखंड के छोटे से नगर जमशेदपुर की पृष्ठभूमि लिए हुए है। यह सिविल इंजीनियर पायल राय (कृतिका)की जिंदगी को पेश करेगा, जो देव (अभिषेक) से शादी के बाद आधुनिक समय की दहेज प्रथा का सामना करती है।

कृतिका ने बताया, “पायल एक मध्यवर्गीय लड़की है। वह अच्छी खासी पढ़ी-लिखी है और रिश्तों को बहुत मान देती है। उसकी अपने पिता व बहन के साथ एक बहुत खास नाता है। हालांकि, उसकी मां का मानना है कि महिलाओं को नौकरी नहीं करनी चाहिए और घर में रहना चाहिए। पायल भारतीय समाज की आधुनिक युग की लड़की का प्रतिनिधित्व करती है।” ‘सर्विस वाली बहू’ 23 फरवरी से जी टीवी पर प्रसारित होगा।

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending