Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में भाड़े का हत्यारा गिरफ्तार

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 27 नवंबर (आईएएनएस)| यहां पुलिस ने सोमवार तड़के हत्या और जबरन वसूली के दो दर्जन से भी अधिक मामलों में शामिल एक 33 वर्षीय भाड़े के हत्यारे को धर दबोचा।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले अब्दुल मुन्नार को तड़के 2 बजे के आसपास गिरफ्तार किया, उस समय वह अपने साथी के साथ ओखला जा रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, हम पिछले कुछ दिनों से मुन्नार की तलाश में थे। हमें खुफिया जानकारी मिली थी कि वह मूलचंद (इलाके) आएगा। हमने सभी प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध करने के बाद एक जाल बिछाया।

वहीं मुन्नार और उसका साथ मोटरसाइकिल पर लेडी श्री राम कॉलेज की तरफ पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा। लेकिन उन्होंने भागने की कोशिश की।

इंस्पेक्टर राजिंदर पहलवान ने बताया, हमारे आदमियों ने उसका पीछा किया। उसके साथी ने पुलिस पर गोली चलाई। हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने मुन्नार को धर दबोचा।

उन्होंने बताया कि मुन्नार का साथी भाग गया। पुलिस ने मुन्नार के पास से एक पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए हैं।

मुन्नार ने पुलिस को बताया कि उसने दिल्ली के ओखला क्षेत्र में एक व्यापारी को मारने का ‘कॉन्ट्रैक्ट’ किया था।

अधिकारी ने कहा कि उसने व्यापारी के पैर में गोली मार दी क्योंकि इस काम के लिए उसे आधे पैसे ही मिले थे। वह पूरे पैसे मिलने का इंतजार कर रहा था।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending