Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली में आंशिक बदली छाई

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 13 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह आंशिक बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। गरज के साथ छींटे भी पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 41 फीसदी दर्ज की गई।

राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading

नेशनल

सिद्दारमैया के करीबी मंत्री का बयान, पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को गोली मार देनी चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया के करीबी मंत्री ने बड़ा बयान दिया है। कर्नाटक के मंत्री जमीर अहमद ने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले लोगों को देखते ही गोली मारने का कानून तत्काल लागू करने की मांग की है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि कर्नाटक में उनकी कांग्रेस की सरकार है और उन्हें तत्काल ऐसे लोगों को गोली मारने का कानून बना देना चाहिए।

कर्नाटक में इस वक्त कांग्रेस की सरकार है और सिद्दारमैया मुख्यमंत्री हैं। जमीर अहमद ऐसे पहले मंत्री नहीं हैं, जिन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वालों को गोली मारने का कानून बनाने की मांग है, बल्कि इससे पहले कर्नाटक के कृषि मंत्री ने भी इसी तरह की बात की थी।

पिछले दिनों कर्नाटक के कृषि मंत्री बीसी पाटिल ने देश में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वाले लोगों से निपटने के लिए कानून की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि मेरी राय में भारत विरोधी नारे लगाने और गलत बोलने या फिर पाकिस्तान के समर्थन में वाले लोगों के खिलाफ शूट एट साइट कानून लागू होना चाहिए।

Continue Reading

Trending