Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

दिल्ली छावनी बोर्ड चुनाव में भाजपा को 5 सीटें

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली की आठ सदस्यीय दिल्ली छावनी परिषद के चुनाव परिणाम सोमवार को घोषित हुए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पांच, कांग्रेस को दो और पहली बार इस चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) को एक सीट मिली। चुनाव रविवार को कराया गया था। कुल 64 उम्मीवार चुनाव में उतरे थे। दिल्ली छावनी 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है और इसका अपना शासी निकाय है।

वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से आप के उम्मीदवार की लगभग 74,000 मतों से जीत हुई थी। देश की राजधानी एक बार फिर चुनावी अखाड़ा बनने जा रही है। यहां विधानसभा चुनाव सात फरवरी को होगा। मुख्य मुकाबला भाजपा और आप के बीच होने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश

देवरिया में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में फैला तनाव

Published

on

Loading

देवरिया। देवरिया जिले में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद मंदिर के एक पुजारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। सुरक्षा के लिहाज से इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना मंगलवार रात तेनुआ चौबे गांव में हुई। इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने कहा, “मृतक पुजारी की पहचान अशोक चौबे (60) के रूप में हुई है। अशोक चौबे को उन लोगों ने लाठियों से पीटा, जिनके साथ उनका डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था।

उन्होंने आगे कहा कि पुजारी अशोक चौबे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हौसला पासवान समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गांव और मंदिर में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Continue Reading

Trending