Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

दिल्ली को मिले पूर्ण राज्य का दर्जा : नीतीश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। नीतीश ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्ज मिले, इसमें वह पूरा सहयोग करेंगे।

केजरीवाल ने नीतीश कुमार को लंच पर बुलाया था। दोनों नेताओं ने देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की लेकिन इस संबंध में नीतीश कुमार ने बात करने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल की पूरी टीम ने जो ऐतिहासिक जीत हासिल की है, उसके लिए वह उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत से देश में एक नया संदेश गया है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending