Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

दाभोलकर की पुण्यतिथि पर पुणे में जुलूस

Published

on

दाभोलकर

Loading

दाभोलकर पुणे| अंधविश्वास विरोधी प्रचारक नरेंद्र दाभोलकर की तीसरी पुण्यतिथि पर यहां जुलूस निकाले गए। साल 2013 में आज ही के दिन उनकी हत्या तब हो गई थी, जब वह सुबह की सैर पर निकले थे। दाभोलकर के लिए न्याय की मांग करते हुए महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (एमएएनएस), सिविल सोसायटी के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने एक जुलूस निकाला। दो अज्ञात मोटर साइकिल सवारों ने गोली मारकर दाभोलकर की हत्या कर दी थी।

इसके साथ ही सनातन संस्था और अन्य समूहों के कुछ कार्यकर्ताओं ने भी एक विरोध जुलूस निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। सनातन संस्था से जुड़े विनोद तावड़े दाभोलकर हत्या मामले में आरोपी है।

उन्होंने सनातन संस्था के खिलाफ ‘मीडिया ट्रायल’ बंद करने के लिए नारे लगाए। एमएएनएस के जुलूस का नेतृत्व कर रहीं दाभोलकर की पुत्री मुक्ता ने लोगों से शांति के लिए आन्दोलन में शामिल होने और तर्कवादियों की आवाज मजबूत करने का अनुरोध किया।

दाभोलकर के पुत्र हामिद ने कहा कि अगर उनके पिता के हत्यारों का तीन साल से कोई अता-पता नहीं है तो आम लोगों के लिए न्याय की क्या उम्मीद की जा सकती है। हामिद ने कहा, “हम न्याय के लिए और उनके विचारों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।”

काला फीता बांधकर और हाथ में बैनर व तख्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने ‘नरेंद्र दाभोलकर अमर रहे’ के नारे लगाए और उस स्थान तक गए, जहां दाभोलकर की हत्या हुई थी। दाभोलकर की याद में संगठन ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए। दाभोलकर को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र भर में स्मारक जुलूस, मोमबत्ती जुलूस और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Continue Reading

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending