Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

द्विपक्षीय समस्याओं से दक्षेस सम्मलेन बाधित न हो : पाकिस्तान

Published

on

Loading

दक्षेस सम्मेलन के जल्द आयोजन की पाकिस्तान को उम्मीद

 

इस्लामाबाद | पाकिस्तान ने दक्षेस सम्मेलन के जल्द ही आयोजित होने की उम्मीद जताई है। इसे पिछले साल नवंबर में भारत और अन्य पड़ोसी देशों के बहिष्कार के बाद रद्द कर दिया गया था। पाकिस्तान ने आग्रह किया कि सदस्य देशों की आंतरिक और बाहरी समस्याओं से संगठन प्रभावित नहीं होना चाहिए।

पाकिस्तान की विदेश नीति प्रमुख सरताज अजीज ने शुक्रवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (दक्षेस) के निवर्तमान महासचिव अर्जुन बहादुर थापा के साथ बैठक में कहा, “पाकिस्तान नवंबर में 19वें दक्षेस सम्मेलन में सदस्य देशों का स्वागत करने को लेकर आश्वस्त था, लेकिन भारत द्वारा प्रक्रिया बाधित करने और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर का उल्लंघन करने के बाद इसे रद्द कर दिया गया।”

अजीज ने इस्लामाबाद में जल्द से जल्द 19वें दक्षेस सम्मेलन की मेजबानी की प्रतिबद्धता जताई, ताकि संगठन के तहत क्षेत्रीय सहयोग के उद्देश्यों की प्राप्ति की जा सके।

दक्षेस के मौजूदा अध्यक्ष नेपाल के मुताबिक, भारत बाद बांग्लादेश, भूटान, अफगानिस्तान और श्रीलंका द्वारा भी सम्मेलन का बहिष्कार किए जाने की वजह से सम्मेलन को रद्द कर दिया गया था।

थापा ने संगठन के समक्ष मुश्किलों एवं चुनौतियों से निपटने पर जोर देते हुए सम्मेलन के जल्द आयोजन की उम्मीद जताई।

कश्मीर के उड़ी में 18 सितंबर को भारतीय सैन्य शिविर पर हमले के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास बढ़ी, जिसके बाद इस हमले के पीछे पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ बताकर विरोधस्वरूप भारत ने दक्षेस सम्मेलन का बहिष्कार करने का फैसला किया।

उड़ी हमले में भारत के 19 जवान शहीद हो गए थे।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending