Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

दक्षिण सूडान में 39 लाख लोग भूख से पीड़ित : संयुक्त राष्ट्र

Published

on

Loading

खार्तूम। पूर्वी अफ्रीकी देश दक्षिण सूडान में 39 लाख लोग खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की तीन एजेंसियों ने इसके लिए चेतावनी जारी की है। खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ), संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनीसेफ) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) ने गुरुवार को संयुक्त बयान जारी कर कहा, “दक्षिण सूडान के कई हिस्सों में भूख की वजह से लोग तबाही के कगार पर हैं। एक नए विश्लेषण में पता चला है कि देश में 39 लाख लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा का सामना कर रहे हैं।”

दक्षिण सूडान में डब्ल्यूएफपी की निदेशक जॉयस लुमा ने कहा, “हाल ही में जारी किए गए खाद्य सुरक्षा आकंड़ों से पता चला है कि दक्षिण सूडान में कम से कम 30,000 लोग अत्यधिक दयनीय स्थिति में रह रहे हैं और भूख और मौत का सामना कर रहे हैं।”

लुमा ने कहा कि दक्षिण सूडान के लोगों को जीवित रहने और अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर लाने के लिए शांति, पोषक तत्वों और अन्य मानवीय सहायता की जरूरत है।

दक्षिण सूडान में यूनीसेफ के प्रतिनिधि जोनाथन वेच ने कहा कि यहां लगभग दो साल पहले संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होने से बच्चे बीमारी, डर और भूख से त्रस्त हैं। जब तक यहां निर्बाध मानवीय सहायता की पहुंच सुनिश्चित नहीं की जाती, खाद्य असुरक्षा समाप्त नहीं होगा और इससे यहां के कई हिस्सों में तबाही मचा सकती है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending