Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

तेलंगाना में स्वाइन फ्लू से अब तक 10 लोगों की मौत

Published

on

Loading

Telangana swine-fluहैदराबाद। स्वाइन फ्लू से पीडि़त एक महिला का यहां शुक्रवार को सरकारी गांधी अस्पताल में निधन हो गया। इसे मिलाकर तेलंगाना राज्य में अगस्त 2016 से लेकर अब तक स्वाइन फ्लू से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। बहादुरपुरा निवासी 46 वर्षीय महिला का बीते 16 जनवरी से अस्पताल में इलाज चल रहा था।

इस अस्पताल में एक जनवरी से लेकर अब तक चार लोगों की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। यह सभी महिलाएं थीं। गांधी अस्पताल के अधीक्षक वेंकटेश्वर रेड्डी ने कहा कि स्वाइन फ्लू से पीड़ित लोगों के लिए एक विशेष वार्ड खोला गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्वाइन फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी को ठंड से जोड़ा है और लोगों को हर तरह का एहतियात बरतने की सलाह दी है।

उनके मुताबिक, एक अगस्त, 2016 से 18 जनवरी, 2017 तक 3,033 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 152 नमूने स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाए गए। केवल बुधवार को 43 नमूनों की जांच की गई, जिनमें छह नमूने पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि स्वाइन फ्लू के पहले लक्षण जैसे तेज ज्वर, छींक, खांसी तथा बदन दर्द होने पर वे अस्पताल जाएं।

विभाग ने अस्पतालों से स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों को अलग रखने और उनके रक्त नमूनों को हैदराबाद के इंस्टीट्यूट ऑफ प्रीवेंटिव मेडिसिन (आईपीएम) भेजने को कहा है। अधिकारियों ने कहा कि पर्याप्त मात्रा में स्वाइन फ्लू की औषधि मेडिकल कॉलेजों, जिला व क्षेत्रीय अस्पतालों को मुहैया कराई गई है।

Continue Reading

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending