Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

तेदेपा विधायक की हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ी

Published

on

Loading

हैदराबाद| हैदराबाद की अदालत ने वोट के बदले नोट मामले में सोमवार को तेलुगू देशम पार्टी (तदेपा) के विधायक ए.रेवंत रेड्डी की न्यायिक हिरासत 13 जुलाई तक बढ़ा दी है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से संबंधित मामलों से निपटने वाली अदालत ने दो अन्य आरोपियों सेबेस्तियन हैरी और उदय सिम्हा की रिमांड भी बढ़ा दी है।

अभियुक्तों की न्यायिक हिरासत सोमवार को समाप्त हो रही थी। एसीबी ने उन्हें अदालत में पेश किया और कहा कि चूंकि जांच एक महत्वपूर्ण चरण पर है, लिहाजा हिरासत अवधि बढ़ा दी जाए।

एसीबी ने तेलंगाना विधानसभा में तेदेपा के उपनेता रेवंत रेड्डी को 31 मई को गिरफ्तार किया था। रेड्डी को तेलंगाना विधान परिषद चुनाव में तेदेपा-भाजपा उम्मीदवार को वोट देने के लिए प्रेरित करने हेतु एल्विस स्टीफन्सन को 50 लाख रुपये रिश्वत देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।

स्टीफन्सन की शिकायत के आधार पर एसीबी ने रेवंत के दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया था।

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending