Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

तृणमूल सांसद तापस पाल को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Published

on

Loading

Trinmool MP tapas palकोलकाता। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) की टीम ने तृणमूल कांग्रेस के कृष्णनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद तापस पाल को रोजवैली चिटफंड घोटाले में कथित संलिप्तता के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई ने दोपहर में उनसे चार घंटे तक पूछताछ की। लेकिन तापस के बयान में विसंगतियों के चलते बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया।

सीबीआई ने रोजवैली चिटफंड घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए समन भेजा था। उसके आधार पर तापस अपनी पत्नी के साथ सीबीआई के स्थानीय दफ्तर पहुंचे थे। रोल वैली पर निवेशकों से 17 हजार करोड़ रुपये ठगने का आरोप है। सूत्रों ने बताया कि रोज वैली के मालिक गौतम कुंडू को तापस पाल ही बांग्ला फिल्मोद्योग टॉलीवुड में लाए थे। तापस कंपनी के इंटरटेनमेंट व फिल्म डिवीजन के निदेशक थे। उनकी पत्नी भी उसी में काम करती थी। सीबीआई के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पूछताछ के दौरान तापस कई सवालों के जवाब नहीं दे सके।

तापस पाल की गिरफ्तारी पर तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि तापस पाल को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending