Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहरुख अच्छे म्यूजिक को पहचानते हैं : अनुभव सिन्हा

Published

on

Loading

Tum bin 2मुंबई। ‘तुम बिन 2’ के संगीत के लिए शाहरुख खान की सराहना से उत्साहित फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने कहा कि शाहरुख में अच्छा संगीत पहचानने की क्षमता है। अनुभव सिन्हा ने उनकी फिल्म ‘रा.वन’ का निर्देशन किया था। शाहरुख ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा, फिल्म का संगीत सचमुच अच्छा है। आपको अच्छा लगेगा। बेहतरीन काम मेरे दोस्त।

अनुभव सिन्हा ने इस पर शाहरुख को सोशल मीडिया के जरिए धन्यवाद भेजा। उन्होंने कहा, शाहरुख को अच्छे संगीत की खूब समझ है। शाहरुख की फिल्म ‘रा.वन’ का ‘छम्मक छल्लो’ गीत एक बड़ा हिट साबित हुआ था।

फिल्म ‘तुम बिन’ वर्ष 2001 में बनी फिल्म का दूसरा सीक्वल है। यह अनुभव सिन्हा द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसका निर्माण अनुभव और टी-सीरीज के भूषण कुमार संयुक्त रूप से कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भूषण कुमार और मैं फिल्म के संगीत को मिल रही प्रतिक्रिया से खुश हैं। हमें उम्मीद है कि दर्शक फिल्म को भी ऐसी ही प्रतिक्रिया देंगे।

फिल्म 18 नवंबर को रिलीज होने वाली है, जिसमें नेहा शर्मा, आदित्य सील और अशीम गुलाटी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending