Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

विदेशी मॉडल़्स के रामनामी दुपट्टों को उतरवाया, हिन्दू संगठन आक्रोशित

Published

on

भगवा रंग के दुपट्टे, ताजमहल, हिंदू संगठन

Loading

आगरा। ताजमहल में बुधवार को भगवा रंग के रामनामी दुपट्टों को पहनकर पहुंची विदेशी मॉडल्स को सुरक्षा जांच के दौरान गेट पर रोक दिया गया। सीआईएसएफ के जवानों ने इन दुपट्टों को उतरवाकर बाहर रखवा दिया।

भगवा रंग, ताजमहल, विदेशी मॉडल्स, भारतीय जनता युवा मोर्चा, हिंदू जागरण मंच,

गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा सहित हिंदू जागरण मंच जैसे कई हिंदूवादी संगठनों ने इस घटना पर आक्रोश जताते हुए विरोध किया है। अब इन संगठनों ने शनिवार को भगवा कपड़े पहनकर ताजमहल में घुसने का ऐलान किया है।

वहीं, आगरा भाजपा के अध्यक्ष विजय शिवहरे ने यहां तक कह दिया कि क्या यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ताजमहल आएंगे तो उनके भी कपड़े उतार लिए जाएंगे?

बुधवार को दिल्ली से आईं 34 देशों की मॉडलों में ज्यादातर ने भगवा रंग के रामनामी दुपट्टे ओढ़ रखे थे। सीआईएसएफ ने इन्हें उतरवाकर बाहर रखवा दिया। इसके पीछे तर्क यह दिया गया कि ताजमहल में धार्मिक प्रतीक चिन्ह और पूजा सामग्री पर रोक है।

जांच के दौरान गाइड ने सभी मॉडलों को ताज में प्रतिबंधित सामग्री की जानकारी दी। एएसआई के अधीक्षक भुवन विक्रम सिंह ने कहा, ‘मुझे इस घटना की जानकारी नहीं है। न ही इस बारे में कोई शिकायत एएसआई या टूरिस्ट पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है।’

इस विवाद पर सीआईएसएफ ने कहा कि ताज में धार्मिक प्रतीक चिह़न  प्रतिबंधित हैं। इस वजह से दुपट्टे उतरवाए गए थे। पहले भी यही नियम रहा है।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending