Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

तहमीना जांजुआ पाक की पहली महिला विदेश सचिव नियुक्त

Published

on

Loading

tehminajanjuaइस्लामाबाद। पाकिस्तान ने सोमवार को तहमीना जांजुआ को विदेश सचिव नियुक्त किया। तहमीना देश में यह शीर्ष राजनयिक पद संभालने वाली पहली महिला हैं। वह एजाज चौधरी की जगह लेंगी, जिन्हें वाशिंगटन में पाकिस्तान के नए राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।

विदेश विभाग के बयान में कहा गया है कि जांजुआ वर्तमान में जेनेवा संयुक्त राष्ट्र में देश की स्थायी प्रतिनिधि और दूत के रूप में सेवाएं दे रही हैं। वह 2017 के मार्च के पहले सप्ताह में यह पदभार संभाल लेंगी।

वह 29वीं विदेश सचिव होंगी। जांजुआ ने कायद-ए-आजम विश्वविद्यालय, इस्लामाबाद और कोलंबिया विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क से मास्टर डिग्री ली है। उन्हें 32 साल का राजनयिक अनुभव है।

वह साल 2011 में पाकिस्तान के विदेश विभाग की प्रवक्ता रही हैं। जांजुआ ने दिसंबर 2011 से अक्टूबर 2015 तक इटली में पाकिस्तान के राजदूत के तौर पर सेवा दी है।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका के साउथ कैरोलिना में बड़ा सड़क हादसा, गुजरात की तीन महिलाओं की मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी राज्य साउथ कैरोलिना में एक घातक कार दुर्घटना में गुजरात के आणंद की रहने वाली तीन महिलाओं की जान चली गई। मृतकों की पहचान रेखाबेन पटेल, संगीताबेन पटेल और मनीषाबेन पटेल के रूप में हुई है।

यह दुर्घटना अटलांटा से ग्रीन वैली साउथ कैरोलिना जाते समय हुई। कार डिवाइडर से टकराकर 20 फीट ऊपर उछली और सड़क के दूसरी तरफ पेड़ों के बीच जाकर गिरी। यह हादसा अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे हुआ।

हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चला रही महिला को गंभीर चोटें लगी हैं और वह अस्पताल में भर्ती है। हादसे के तुरंत बाद अपातकालीन सेवाओं की टीम और साउथ कैरोलीना हाइवे पेट्रोल टीम, स्थानीय अग्निशमन दल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचीं और सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। कार चला रही महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तीनों महिलाएं एक-दूसरे की रिश्तेदार हैं। इनके पति आपस में भाई हैं। पूरा परिवार 1985 में अमेरिका में बस गया था। तीनों जॉर्जिया की रहने वाली थीं। वाहन की पहचान करने वाले सिस्टम ने पहले ही पटेल परिवार को चेतावनी दी थी।

Continue Reading

Trending