Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ड्रग्स के मामले में फंसा जैकी चान का बेटा

Published

on

Loading

बीजिंग| चीन के मशहूर अभिनेता जैकी चान का बेटा जेसी चान मादक पदार्थ संबंधी अपराध के मामले में फंस गया है। उस पर शुक्रवार को मुकदमा चलेगा। पुलिस ने जेसी के आवास से 100 मारिजुना बरामद भी किया था।

एक अदालत ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, बीजिंग पुलिस ने 14 अगस्त 2014 को नशे से संबंधित अपराधों के कारण जेसी और ताइवान फिल्म अभिनेता को चेन-तुंग के साथ बहुत से लोगों को गिरफ्तार किया था। जेसी और चेन-तुंग में परीक्षण के दौरान मारिजुना सेवन सकारात्मक पाया गया था। दोनों ने बाताया कि उन्होंने मादक पदार्थ का सेवन कर रखा था।

बीजिंग के डोंगचेंग जिले के पीपल्स प्रोक्यूरेटरेट ने नशेड़ियों को नशे के लिए स्थान उपलब्ध कराने के अपराध में 22 दिसंबर को जेसी के खिलाफ मुकदमा दायर किया था। चीन में ऐसे अपराध के लिए तीन साल कैद और जुर्माने की सजा का प्रावधान है।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending